फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp Business Charges Change, What Gets Paid and What Stays Free?

व्हाट्सएप बिजनेस चलाने वालों को झटका: एक अक्तूबर से बदल सकते हैं रेट्स, क्या फ्री रहेगा और किस पर लगेगा चार्ज?

Tue, 29 Sep 2026 06:22 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 29 Sep 2026 06:22 PM IST
सार

मेटा अपने व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म की प्राइसिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत, अब 24 घंटे की विंडो के भीतर मुफ्त मिलने वाले ऑर्डर कंफर्मेशन और डिलीवरी अपडेट्स (यूटिलिटी मैसेजेस) पर भी बिजनेसेज से चार्ज ले सकता है। तो क्या आपके अकाउंट पर भी इसका असर पड़ेगा? यह नया नियम कब से लागू होगा और बिजनेसेज की जेब पर कितना बोझ बढ़ेगा? आइए जानते हैं सबकुछ विस्तार से...
 

विज्ञापन
WhatsApp Business Charges Change, What Gets Paid and What Stays Free?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप किसी बिजनेस से व्हाट्सएप पर ऑर्डर या किसी प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी लेते हैं, तो आपके लिए यह बदलाव जरूरी हो सकता है। मेटा एक अक्तूबर 2026 से व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म की प्राइसिंग में बदलाव करने की तैयारी में है। इसके बाद बिजनेसेज को कुछ ऐसे यूटिलिटी मैसेजेस के लिए भी भुगतान करना पड़ सकता है, जो अभी 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो के अंदर फ्री भेजे जा सकते हैं। हालांकि, आम व्हाट्सएप यूजर्स पर इसका कोई सीधा असर नहीं होगा। आइए समझते हैं कि एक अक्तूबर से क्या बदल रहा है, क्या फ्री रहेगा और बिजनेसेज को कितना ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से क्या बदल रहा है?
  • फिलहाल व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिजनेसेज को किसी कस्टमर का मैसेज मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर उसे जवाब देने की सुविधा मुफ्त मिलती है। इस दौरान कस्टमर के सवालों के जवाब देने के साथ-साथ ऑर्डर कन्फर्मेशन और डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज भी भेजे जा सकते हैं, लेकिन आने वाले एक अक्तूबर 2026 से यह नियम बदल जाएगा।
  • विज्ञापन
  • मेटा 24 घंटे की इस विंडो के अंदर भेजे जाने वाले ऑर्डर अपडेट्स और दूसरे यूटिलिटी मैसेजेस के लिए भी बिजनेसेज से चार्ज लेना शुरू करेगा। हालांकि, कस्टमर के सवालों के जवाब देने वाले सर्विस मैसेजेस पूरी तरह खत्म नहीं होंगे। हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने पहले एक हजार सर्विस मैसेजेस मुफ्त रहेंगे। एक हजार मैसेज की सीमा पूरी होने के बाद अतिरिक्त सर्विस मैसेजेस के लिए बिजनेसेज को भुगतान करना होगा। 24 घंटे की विंडो के बाद भेजे जाने वाले यूटिलिटी मैसेजेस पर पहले से ही चार्ज लगता है, इसलिए इस हिस्से में कोई नया बदलाव नहीं होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कितनी होगी व्हाट्सएप बिजनेस की कीमत?
भारत में मेटा ने यूटिलिटी मैसेजेस के लिए जीएसटी से पहले 0.115 रुपये प्रति डिलीवर्ड मैसेज का स्टैंडर्ड रेट तय किया है। इसमें ऑर्डर कन्फर्मेशन और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज शामिल हैं। 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद एक मैसेज की कीमत करीब 0.136 रुपये हो जाती है।
यानी 30 सितंबर तक अगर कोई बिजनेस कस्टमर के मैसेज करने के 24 घंटे के अंदर यूटिलिटी मैसेजेस भेजता है, तो उस पर मेटा का मैसेजिंग चार्ज नहीं लगता। लेकिन एक अक्तूबर से इसी तरह के यूटिलिटी मैसेजेस के लिए 0.115 रुपये प्रति डिलीवर्ड मैसेज, जीएसटी से पहले, देना होगा।

एक हजार ऑर्डर अपडेट का कितना खर्च?
उदाहरण से समझें तो जैसे मान लीजिए कोई बिजनेस एक महीने में एक हजार ऑर्डर अपडेट भेजता है। ऐसे में उसे जीएसटी से पहले 115 रुपये का भुगतान करना होगा। 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद यह रकम करीब 135.70 रुपये हो जाएगी।
हालांकि व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर हर तरह के मैसेज का चार्ज एक जैसा नहीं है। मैसेज की कीमत उसके प्रकार के हिसाब से तय होती है। मार्केटिंग मैसेजेस जैसे प्रमोशनल ऑफर और सेल अनाउंसमेंट के लिए भारत में दर 0.8631 रुपये प्रति मैसेज है। वहीं, ऑथेंटिकेशन मैसेजेस जैसे ओटीपी यानी वन-टाइम पासवर्ड के लिए जीएसटी से पहले 0.115 रुपये प्रति मैसेज की दर है।

हर महीने एक हजार सर्विस रिप्लाइज फ्री
एक अक्तूबर 2026 सेस मेटा हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने पहले 1,000 सर्विस रिप्लाइज मुफ्त देगा। इसके बाद भेजे जाने वाले अतिरिक्त सर्विस मैसेजेस पर संबंधित मार्केट में लागू यूटिलिअी और ऑथेंटिकेशन मैसेज की दर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर भारत में कोई बिजनेस एक महीने में 1,500 सर्विस रिप्लाइज भेजता है, तो पहले 1,000 मैसेज फ्री होंगे। बाकी 500 मैसेज के लिए भुगतान करना होगा।
0.115 रुपये प्रति मैसेज की दर से 500 मैसेज का खर्च GST से पहले 57.50 रुपये होगा। 18 प्रतिशत GST जोड़ने के बाद यह रकम करीब 67.85 रुपये हो जाएगी।

क्या-क्या अभी भी फ्री रहेगा?
नई प्राइसिंग के बावजूद व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर हर मैसेज के लिए बिजनेसेज को भुगतान नहीं करना होगा। सबसे पहले, हर बिजनेस फोन नंबर पर हर महीने 1,000 सर्विस मैसेजेस मुफ्त रहेंगे।
इसके अलावा कस्टमर हमेशा की तरह बिजनेस को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकते हैं। कस्टमर को बिजनेस को मैसेज भेजने या बिजनेस से मैसेज रिसीव करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
यानी इन नए चार्ज का असर मुख्य रूप से बिजनेसेज के व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के तरीके और उनके मैसेजिंग खर्च पर पड़ेगा।

क्लिक-टू-व्हाट्सएप से आने वाले मैसेज पर 72 घंटे की फ्री विंडो
मेटस एक और मौजूदा सुविधा को जारी रखेगा। अगर किसी बिजनेस को क्लिक-टू-व्हाट्सएप  विज्ञापनों या फेसबुक पेज पर मौजूद क्लिक-टू-एक्शन-बटन्स के जरिए कस्टमर का मैसेज मिलता है, तो उसके लिए मौजूदा 72 घंटे की फ्री विंडो जारी रहेगी। इस तीन दिन की अवधि के दौरान बिजनेस कस्टमर को बिना मेटा के मैसेजिंग चार्ज दिए व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकता है।
मेटा की इस फ्री विंडो का मकसद बिजनेसेज को अपने एडवरटाइजिंग टूल्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके जरिए बिजनेस संभावित कस्टमर्स तक पहुंच सकते हैं और उन्हें व्हाट्सएप पर बातचीत के लिए ला सकते हैं।

आम व्हाट्सएप यूजर्स पर क्या असर होगा?
इस बदलाव का सीधा असर आम व्हाट्सएप यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। कस्टमर को बिजनेस को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसी तरह बिजनेस से रिप्लाई, ऑर्डर अपडेट या डिलीवरी नोटिफिकेशन पाने के लिए भी कस्टमर से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बदलाव मुख्य रूप से व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिजनेसेज की लागत से जुड़ा है।

कुल मिलाकर क्या बदलेगा?
1 अक्तूबर 2026 से व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म की प्राइसिंग में बड़ा बदलाव यह है कि 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो के अंदर भेजे जाने वाले कुछ यूटिलिटी मैसेजेस भी चार्जेबल हो जाएंगे। भारत में ऑर्डर कन्फर्मेशन और डिलीवरी अपडेट जैसे टिलिटी मैसेजेस के लिए GST से पहले 0.115 रुपये प्रति डिलीवर्ड मैसेज देना होगा।

हालांकि, हर बिजनेस फोन नंबर पर महीने के पहले 1,000 सर्विस रिप्लाइज फ्री रहेंगे। इसके अलावा कस्टमर्स के लिए बिजनेस को मैसेज भेजना और WhatsApp पर बिजनेस से रिप्लाई या अपडेट पाना फ्री रहेगा। इस तरह बदलाव का मुख्य असर बिजनेसेज के मैसेजिंग खर्च पर पड़ेगा, जबकि आम व्हाट्सएप यूजर्स के लिए मैसेज भेजने और रिसीव करने की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed