Windows Crashed: अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, बैंक पड़े ठप
सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस बग की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट के हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद आया है।
I am aware of a large-scale technical outage affecting a number of companies and services across Australia this afternoon.
— National Cyber Security Coordinator (@AUCyberSecCoord) July 19, 2024
Our current information is this outage relates to a technical issue with a third-party software platform employed by affected companies.
अभी तक यह भी साफ नहीं है कि यह बग हार्डवेयर की वजह से है या सॉफ्टवेयर की वजह से, क्योंकि कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि उन्होंने हाल ही में नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया है और अपडेट को भी इंस्टॉल किया है उसके बाद भी उनके सिस्टम में यह दिक्कत आ रही है।
Windows Crashed...! It seems everyone around the globe facing this issue.. wahhhh please don't resolve
— . (@avoid_sugar) July 19, 2024
Take ur own time @Microsoft #windows #bluescreen pic.twitter.com/phd1LO7hHv