Bluetooth Tips: ईयरबड्स के साथ हो रही है पेयरिंग की दिक्कत? ये 10 टिप्स आएंगे काम
आप माउस को कार से पेयर नहीं कर सकते, क्योंकि कार में ‘Human Interface Device Profile’ नहीं होता। आमतौर पर ब्लूटूथ सॉफ्टवेयर बैकवर्ड कंपैटिबल होता है। इसका मतलब Bluetooth 5 डिवाइस, Bluetooth 2.1 डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकते हैं, लेकिन वर्जन डिफरेंस ज्यादा हो तो कभी-कभी पेयरिंग में परेशानी हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लूटूथ आजकल लगभग हर डिवाइस में इनबिल्ट होता है वायरलेस ईयरबड्स, फिटनेस ट्रैकर, लैपटॉप, कार, स्मार्ट होम डिवाइस, सभी में। सिर्फ 2023 में ही दुनियाभर में 5.7 बिलियन से ज्यादा ब्लूटूथ-सपोर्टेड प्रोडक्ट्स शिप किए गए थे और 2027 तक ये आंकड़ा 7.6 बिलियन पार कर सकता है। आज ब्लूटूथ का सबसे ज्यादा इस्तेमाल म्यूजिक और मल्टीमीडिया के लिए हो रहा है लेकिन जब ये काम नहीं करता, तो वाकई बहुत झुंझलाहट होती है। अगर आपने कभी हेडफोन कनेक्ट करने की कोशिश की हो और वो कनेक्ट ना हुआ हो तो आप अकेले नहीं हैं। आइए जानते हैं कि ब्लूटूथ पेयरिंग में दिक्कतें क्यों आती हैं और इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है।
ब्लूटूथ पेयरिंग को समझें
ब्लूटूथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों पर निर्भर करता है। दोनों डिवाइस का 2.4GHz फ्रिक्वेंसी और एक जैसे ब्लूटूथ प्रोफाइल सपोर्ट करना जरूरी है। उदाहरण के लिए- आप माउस को कार से पेयर नहीं कर सकते, क्योंकि कार में ‘Human Interface Device Profile’ नहीं होता। आमतौर पर ब्लूटूथ सॉफ्टवेयर बैकवर्ड कंपैटिबल होता है। इसका मतलब Bluetooth 5 डिवाइस, Bluetooth 2.1 डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकते हैं, लेकिन वर्जन डिफरेंस ज्यादा हो तो कभी-कभी पेयरिंग में परेशानी हो सकती है।
ब्लूटूथ पेयरिंग की समस्याएं और समाधान
- ब्लूटूथ ऑन है या नहीं, चेक करें- सबसे पहले फोन या डिवाइस में ब्लूटूथ चालू है या नहीं, इसे चेक करें। एंड्रॉयड में ऊपर आइकन आता है, iPhone में Settings में जाकर चेक करें।
- डिवाइस का पेयरिंग प्रोसेस समझें- कुछ डिवाइसेज में सीधे पेयरिंग होती है, जबकि कुछ में सिक्योरिटी कोड डालना पड़ता है। अगर आपको प्रोसेस नहीं पता हो, तो प्रोडक्ट का यूजर मैनुअल गूगल करें।
- पेयरिंग मोड ऑन करें- हेडफोन, स्पीकर जैसी एक्सेसरीज अक्सर ब्लिंकिंग लाइट से पेयरिंग मोड में जाती हैं। अगर नहीं हो रहा हो, तो “How to put [डिवाइस नाम] into pairing mode” सर्च करें।
- डिवाइस के बीच दूरी कम रखें- पेयरिंग के समय डिवाइस एक-दूसरे से 5 फीट के भीतर होने चाहिए।
- ब्लूटूथ को बंद कर फिर से चालू करें- फोन में एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करके या डिवाइस को रीस्टार्ट करके इसे सुलझाया जा सकता है।
- पुराने कनेक्शन मैनेज करें- ब्लूटूथ एक्सेसरीज एक वक्त में 1-3 डिवाइसेज से जुड़ सकती हैं, लेकिन कनेक्शन हिस्ट्री ज्यादा हो सकती है। किसी और डिवाइस से डिस्कनेक्ट करें या डिवाइस को रीसेट करें।
- दोनों डिवाइस को चार्ज करें- लो बैटरी होने पर ब्लूटूथ बंद हो सकता है। दोनों डिवाइस की बैटरी चेक करें।
- WiFi राउटर से दूरी बनाएं- WiFi भी 2.4GHz बैंड पर चलता है, इससे ब्लूटूथ इंटरफेयर हो सकता है। इसलिए पेयरिंग के समय राउटर से दूरी रखें।
- स्मार्ट होम डिवाइसेज से दूरी रखें- स्मार्ट डिवाइस भी इसी फ्रिक्वेंसी पर चलते हैं। इनके पास से हटकर पेयरिंग करें।
- लैपटॉप के USB 3.0 या USB-C पोर्ट से दूर रहें- USB 3.0/USB-C पोर्ट से निकलने वाली फ्रीक्वेंसी ब्लूटूथ में दिक्कत पैदा कर सकती है।