फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   iOS 27 Focus Mode: Apple Makes Notifications Smarter, More Personalized

आईफोन में नोटिफिकेशन का झंझट होगा कम: आईओएस 27 में स्मार्ट होगा फोकस मोड, क्या-क्या होंगे बदलाव?

Sun, 20 Sep 2026 09:01 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 20 Sep 2026 09:01 AM IST
सार

एपल ने iOS 27 में फोकस मोड फीचर को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, फ्लेक्सिबल और ऑटोमेटेड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब नोटिफिकेशन सिर्फ तय समय या मैन्युअल सेटिंग्स पर साइलेंट नहीं होंगे, बल्कि आपकी जरूरत के हिसाब से मैनेज होंगे। क्या नया फोकस मोड बिना किसी झंझट के आपका ध्यान भटकाने से रोकेगा? जानिए इसके सभी फीचर्स और बदलावों के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
iOS 27 Focus Mode: Apple Makes Notifications Smarter, More Personalized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

लगातार स्मार्टफोन में आने वाले नोटिफिकेशन्स ध्यान भटकाने की एक बहुत बड़ी वजह बन चुके हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए एपल ने अपने अपकमिंग iOS 27 अपडेट में फोकस मोड को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और बेहतर बनाने पर काम किया है।
विज्ञापन

अब यह फीचर सिर्फ किसी फिक्स समय या मैन्युअल सेटिंग्स के आधार पर नोटिफिकेशन्स को साइलेंट नहीं करेगा, बल्कि यूजर की जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप एडैस्ट होगा। इसका मुख्य मकसद फोन से होने वाले बेवजह के डिस्ट्रैक्शन को खत्म करना है, ताकि आप काम, पढ़ाई या आराम के दौरान पूरी तरह फोकस्ड रह सकें।
विज्ञापन


फोकस मोड क्या है?
  • आईफोन में फोकस मोड एक ऐसा फीचर है, जिसकी मदद से यूजर तय कर सकता है कि किसी खास कंडिशन में कौन-से नोटिफिकेशन और कॉल देखना चाहता है।
  • जैसे मान लीजिए, फोकस मोड में सिर्फ ऑफिस से जुड़े लोगों या ऐप्स के नोटिफिकेशन की अनुमति दी जा सकती है। वहीं स्लीप फोकस रात के समय ज्यादातर अलर्ट को रोकने में मदद करता है। यानी फोकस मोड का मकसद जरूरी अलर्ट को बनाए रखते हुए गैर-जरूरी नोटिफिकेशन से होने वाली परेशानी को कम करना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

iOS 27 में फोकस मोड होगा ज्यादा फ्लेक्सिबल
  • iOS 27 में एपल ने इसी सिस्टम को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाने पर ध्यान दिया है। इसका मतलब यह है कि फोकस मोड को सिर्फ एक सामान्य डू नॉट डिस्टर्ब सेटिंग की तरह इस्तेमाल करने के बजाय रोजमर्रा की अलग-अलग कंडिशन के हिसाब से ज्यादा आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।
  • यूजर के लिए फोकस का इस्तेमाल ज्यादा सहज बनाने की कोशिश की गई है, ताकि हर परिस्थिति के लिए बार-बार अलग सेटिंग करने की जरूरत कम हो।

अब फोकस मोड को करना होगा कम मैनेज
  • पहले फोकस मोड का फायदा लेने के लिए यूजर को अलग-अलग फोकस सेट करने, उनका समय तय करने और एप्स या कॉन्टैक्ट्स चुनने पड़ते थे।
  • iOS 27 में एपल ने फोकस के एक्सपीरिएंस को ज्यादा ऑटोमेटेड बनाने पर ध्यान दिया है। यानी जब आप किसी खास काम में व्यस्त हों, आराम कर रहे हों या ऐसी कंडिशन में हों जहां लगातार नोटिफिकेशन परेशानी पैदा कर सकते हैं, तो फोकस मोड को मैनेज करना पहले से आसान हो जाएगा।
  • हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आईफोन बिना किसी सीमा के आपकी तरफ से सभी फैसले लेगा। यूजर के पास यह कंट्रोल रहेगा कि कौन-से लोग और ऐप्स जरूरी हैं और किन नोटिफिकेशन को प्राथमिकता के साथ दिखाया जाना चाहिए।

iOS 27 में क्यों खास है यह बदलाव?
  • आज स्मार्टफोन पर लगातार आने वाले नोटिफिकेशन ध्यान भटकाने की बड़ी वजह बन सकते हैं। एपल का नया फोकस एक्सपीरिएंस इसी समस्या को कम करने की दिशा में एक कदम है।
  • खास बात यह है कि यूजर को हर बार फोन उठाकर फोकस की सेटिंग बदलने की जरूरत कम पड़ेगी। यानी iOS 27 में फोकस का फोकस सिर्फ डू नॉट डिस्टर्ब करने पर नहीं, बल्कि सही समय पर सही तरह की जानकारी दिखाने पर होगा।
  • इससे आईफोन इस्तेमाल करने का अनुभव ज्यादा पर्सनल और यूजर की जरूरत के हिसाब से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed