{"_id":"68ef85e82c66fa75dc0cd412","slug":"microsoft-windows-10-support-ends-how-to-upgrade-to-windows-11-guide-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: माइक्रोसॉफ्ट ने बंद किया Windows 10 का सपोर्ट! जल्द करें ये काम वर्ना हैक हो सकता है कंप्यूटर","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: माइक्रोसॉफ्ट ने बंद किया Windows 10 का सपोर्ट! जल्द करें ये काम वर्ना हैक हो सकता है कंप्यूटर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 15 Oct 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
How To Upgrade in Windows 11: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा कर दी है। अब यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट और तकनीकी सहायता नहीं मिलेगी। जानिए आप कैसे Windows 11 में अपग्रेड कर सुरक्षित रह सकते हैं।

Windows 10 का सपोर्ट हुआ बंद
- फोटो : Microsoft
विज्ञापन
विस्तार
दुनियाभर में करोड़ों कंप्यूटर और लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज (Microsoft Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। कंपनी ने अपने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 के लिए सपोर्ट और सर्विस बंद करने का एलान किया है। आइए जानते हैं सपोर्ट बंद होने से क्या नुकसान हो सकते हैं और यदि आप भी Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम यूज कर रहे हैं तो अब आपको क्या करना चाहिए।
Windows 10 अपडेट बंद होने के नुकसान
माइक्रोसॉफ्ट ने 14 अक्तूबर 2025 से Windows 10 के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की थी। अब इस ऑपरेटिंग सिस्टम के जो यूजर्स हैं उन्हें विंडोज अपडेट या सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाएगा। बता दें कि लगातार सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहने से आपका कंप्यूटर सिस्टम वायरस और हैकिंग से सुरक्षित रहता है। अपडेट सिस्टम को स्लो होने से भी बचाता है और आप लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठा पाते हैं। आपका कंप्यूटर पहले की तरह ही काम करता रहेगा, लेकिन अब आप फीचर्स अपडेट का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इतना ही नहीं, Windows 10 के लिए अब माइक्रोसॉफ्ट टेक्निकल असिस्टेंस भी उपलब्ध नहीं होगा।
अब क्या करना होगा?
अब आपके पास दो विकल्प हैं। आप या तो बिना अपडेट के Windows 10 यूज करते रहें या अपने कंप्यूटर को Windows 11 में अपडेट कर लें। हम आपको सलाह देंगे कि आप अपने सिस्टम को जल्द से जल्द Windows 11 में अपग्रेड कर लें। इससे आप Windows 11 में शिफ्ट हो जाएंगे और इस ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी नए फीचर्स और बेहतर ऑप्शंस का फायदा उठा पाएंगे।
कैसे करें Windows 11 में अपग्रेड?
आप आसानी से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए आपको Windows 10 के सिस्टम सेटिंग्स में जा कर अपडेट्स चेक करना होगा। अगर आपको Get Windows 11 का ऑप्शन दिखे तो उसे इस्टॉल कर लें।
अगर सेटिंग्स में अपडेट का ऑप्शन न दिखे तो Microsoft Windows के इस पेज पर विजिट करें। यहां Get Windows 11 पर क्लिक कर डाउलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कंप्यूटर में सभी पुराने पेंडिंग अपडेट इंस्टॉल होने के बाद ही Windows 11 इंस्टॉल होगा।
Windows के लिए मिलेगा Extended Support
अचानक अपडेट के बंद होने से Windows 10 के लाखों यूजर्स पर साइबर अटैक और मालवेयर का रिस्क बढ़ जाएगा। इसके लिए कंपनी ने एक साल (13, अक्तूबर 2026) तक सिक्योरिटी अपडेट देने का एलान किया है, जिसके बाद सिक्योरिटी अपडेट भी बंद कर दिया जाएगा।

Trending Videos