फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Safe Charge Smartphone From Laptop? Check Risks, Charging Speed

Phone Charging Safety: आप भी लैपटॉप से फोन चार्ज करते हैं? छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जानें सुरक्षित तरीका

Sat, 01 Aug 2026 08:00 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

Laptop Charging Tips: क्या आप भी लाइट न आने पर या अक्सर अपना फोन लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट से चार्ज कर लेते हैं? यह तरीका आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ छोटी लापरवाहियां आपके डेटा और डिवाइस दोनों के लिए खतरा बन सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर लैपटॉप से मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
 

विज्ञापन
Safe Charge Smartphone From Laptop? Check Risks, Charging Speed
लैपटॉप चार्जिंग टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Phone Charging From Laptop: अक्सर लोग लैपटॉप से ही ऑफिस के काम के बीच में अपना फोन चार्ज करने लगते है। हालांकि कई हद तक यह सेफ माना जाता है, बशर्ते आपका लैपटॉप सही स्थिति में हो और आप एक अच्छी क्वालिटी की USB केबल का इस्तेमाल कर रहे हों। हालांकि, ऐसा करते समय कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


 लैपटॉप से फोन चार्ज करना कितना सेफ?
आजकल के आधुनिक स्मार्टफोन्स एडवांस बैटरी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो ओवरचार्जिंग और अत्यधिक करंट या वोल्टेज से फोन को सुरक्षित रखती है।
  • सामान्य स्थिति: अगर आप अपने खुद के भरोसेमंद लैपटॉप से फोन चार्ज कर रहे हैं, तो फोन की बैटरी को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचता।
  • विज्ञापन
  • धीमी स्पीड: मुख्य चार्जर की तुलना में लैपटॉप के USB पोर्ट से मिलने वाला करंट काफी कम होता है, इसलिए चार्जिंग की स्पीड धीमी होती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
कब बढ़ जाते हैं खतरे ?
लैपटॉप से फोन चार्ज करने के दौरान सबसे बड़ा खतरा तब होता है जब आप किसी अनजान या सार्वजनिक कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं:
  • डेटा ट्रांसफर का खतरा: बहुत से लोगों को नहीं पता कि USB केबल केवल बिजली ही सप्लाई नहीं करती, बल्कि इसके जरिए डेटा का आदान-प्रदान भी हो सकता है।
  • फाइल ट्रांसफर मोड: अगर फोन कनेक्ट करते ही गलती से फाइल ट्रांसफर या एमटीपी मोड चालू हो जाता है, तो उस कंप्यूटर के जरिए आपके फोन का प्राइवेट डेटा चोरी हो सकता है या फोन में वायरस/मैलवेयर डाला जा सकता है।
  • सुरक्षित तरीका: ध्यान रहे किसी भी पब्लिक या अनजान सिस्टम से चार्ज करते समय फोन की स्क्रीन पर हमेशा Charge Only (केवल चार्जिंग) मोड ही चुनें।

 लैपटॉप से फोन धीरे चार्ज क्यों होता है?
अगर आपका फोन लैपटॉप से जोड़ने पर बेहद सुस्त स्पीड से चार्ज हो रहा है, तो इसके पीछे ये वजह हो सकती हैं:
  • पुराना USB 2.0 पोर्ट: पुराने लैपटॉप पोर्ट्स से बहुत ही कम पावर आउटपुट मिलता है।
  • लो क्वालिटी केबल: सस्ती या डैमेज्ड USB केबल पावर ट्रांसफर सही से नहीं कर पातीं।
  • फास्ट चार्जिंग का अभाव: सामान्य USB पोर्ट्स एडवांस्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करते।
  • चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल: फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेमिंग या लगातार इस्तेमाल करने से बैटरी तेजी से चार्ज नहीं हो पाती।

सुरक्षित चार्जिंग के लिए अपनाएं ये तरीके
  • ओरिजिनल केबल का प्रयोग: हमेशा ब्रांडेड या ओरिजिनल केबल का ही इस्तेमाल करें।
  • ओवरहीटिंग से बचें: अगर लैपटॉप बहुत ज्यादा गर्म हो रहा हो या उसका USB पोर्ट ढीला या खराब हो, तो फोन चार्ज करने से बचें।
  • इमरजेंसी में ही करें इस्तेमाल: लैपटॉप से चार्जिंग को केवल इमरजेंसी विकल्प के रूप में ही रखें।
  • चार्जर ही बेस्ट: अगर आपको फोन तेजी से और सही तरीके से चार्ज करना है, तो हमेशा ओरिजिनल वॉल चार्जर का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed