Budget 2026: देश में दौड़ेंगी हाई-स्पीड ट्रेनें, सरकार ने किया 7 नए रेल कॉरिडोर का एलान, देखें पूरी लिस्ट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते समय 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान किया है। यह देश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विस्तार
केंद्रीय निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते समय भारतीय रेलवे को लेकर बड़ा एलान किया है। इसमें देश में हाई स्पीड ट्रेन के सपने को विस्तार देते हुए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोर्स का लक्ष्य न केवल बड़े महानगरों के बीच की दूरी को कम करना है बल्कि इससे देश की विकास को एक नया रफ्तार देना है। 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से भविष्य में देश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर निम्नलिखित हैं
- मुंबई-पुणे
- पुणे-हैदराबाद
- हैदराबाद-चेन्नई
- हैदराबाद-बेंगलुरु
- चेन्नई-बेंगलुरु
- दिल्ली-वाराणसी
- वाराणसी-सिलीगुड़ी
इन 7 नए कॉरिडोर्स का एलान यह दर्शाता है कि भारत अब वैश्विक स्तर के बुनियादी ढांचे की ओर बढ़ चुका है। ये 7 नए हाई-स्पीडर रेल कॉरिडोर विकसित भारत के नए भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बजट में सरकार का बड़ा एलान, मिलेंगी 20 लाख नौकरियां
Union Budget 2026: क्या है सेमीकंडक्टर मिशन 2.0? भारत की डिजिटल आजादी का नया रोडमैप
Union Budget 2026: विदेश घूमना हुआ आसान, सरकार ने बजट में कर दिया ये बड़ा एलान
