फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1,630 patients treated at health fair; highest number of patients had stomach-related ailments

Ayodhya News: आरोग्य मेले में 1630 मरीजों का इलाज, पेट के रहे सर्वाधिक मरीज

Sun, 02 Aug 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 02 Aug 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
1,630 patients treated at health fair; highest number of patients had stomach-related ailments
बीकापुर अस्पताल में मरीज का उपचार करते सीएमओ।
अयोध्या। जिले के 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलेभर में 1630 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें पेट से संबंधित सर्वाधिक मरीज आए। गंभीर रूप से पीड़ित पांच मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 64 चिकित्सक और 176 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी। इस दौरान पेट के सर्वाधिक 216, बुखार के 186, चर्म रोग के 123, टीबी के संदिग्ध 20, एनीमिया के 23, उच्च रक्तचाप के 60, आंख के 18 मरीज आए। 101 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कराई गई। 48 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने मया बाजार के अरवत और बीकापुर के चौरे बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर गए। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवा, प्रसूता ऑपरेशन आदि सेवाओं की जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव को अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या का समाधान करने को कहा। बीकापुर में सिजेरियन प्रसव की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अधीक्षक के प्रयास की सराहना की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने गंभीर और बुजुर्ग मरीजों का उन्होंने स्वयं परीक्षण कर उपचार किया। जरूरतमंदों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा समय से उपलब्ध कराने व एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार और कोछा में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी कमरे में बैठकर रिमझिम बरसात के दौरान मरीजों का इंतजार करते रहे। रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदैला में 30 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. दिनेश प्रकाश ने बताया कि अधिकतर मरीज मौसमी बुखार व त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले। तीन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मिलने पर उन्हें आयरन की दवा दी गई। महबूबगंज प्रतिनिधि के अनुसार जन आरोग्य मंदिर महबूबगंज में 28 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉ. आरसी गौतम ने बताया कि आठ लोगों की खून जांच कराई गई। इनमें शुगर और एनीमिया के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed