फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pledge for a Drug-Free Campaign at Awadh University

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का संकल्प

Sun, 02 Aug 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 02 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Pledge for a Drug-Free Campaign at Awadh University
डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक की प्
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में रविवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान कुलपति ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नशे का कोई स्थान नहीं रहा है। युवाओं को शिक्षा, अनुसंधान और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के 1500 से अधिक छात्र माय भारत से पंजीकृत हो चुके हैं और सभी विद्यार्थियों से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान डी. फार्मा के विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत–गांव-गांव तक हमारा संकल्प विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा यादव और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. आशुतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed