सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   18 proposals approved at the Nagar Panchayat meeting

Ayodhya News: नगर पंचायत की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
18 proposals approved at the Nagar Panchayat meeting
17- नगर पंचायत गोसाईगंज बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष व अन्य- संवाद
विज्ञापन
गोसाईगंज। नगर पंचायत की 26वीं बोर्ड बैठक अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कुल 18 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बोर्ड ने दाखिल-खारिज प्रक्रिया को हाउस टैक्स रसीद से जोड़ने वाले शासनादेश का विरोध किया।

बैठक में लगभग 10 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। इनमें महादेव घाट पर स्वागत द्वार निर्माण और वीर सावरकर ब्रिज का सुंदरीकरण शामिल है। आगामी त्योहारों मोहर्रम और दुर्गा पूजा के लिए सुरक्षा व स्वच्छता व्यवस्थाओं पर भी विचार किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, नाली और पाइपलाइन विस्तार जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। नगरवासियों को दाखिल-खारिज में राहत देने के लिए 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विशेष शिविर लगेगा। इसमें पांच फीसदी शुल्क पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। नागरिकों को नई सुविधाएं मिलेंगी और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सदस्यों ने नौ मई 2025 के शासनादेश का अनुमोदन न करने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि इससे नागरिकों को अनावश्यक रूप से बाध्य होना पड़ेगा। 18 मई 2026 को प्रस्तुत एक पत्र को अधिकांश सभासदों ने भ्रामक बताकर खारिज कर दिया। सभासदों ने नगर पंचायत बोर्ड की एकजुटता और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को लिखित पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, सभासद रविंद्र यादव, कालीचरण वर्मा, अवधेश स्वर्णकार, करुणाकर वर्मा, इम्तियाज उल हक, प्रवीण कुमार, ध्रुव भोजवाल, नामित सभासद बजरंग प्रसाद चौरसिया सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed