{"_id":"6a3a45aab3223df3ed004274","slug":"ayodhya-visits-of-both-deputy-cms-cancelled-due-to-lucknow-coaching-centre-fire-incident-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर के ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे दोनों डिप्टी सीएम, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर के ध्वजारोहण में नहीं शामिल होंगे दोनों डिप्टी सीएम, लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते दौरा रद्द
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि, शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण समय पर होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोचिंग में हुई अग्निकांड की घटना की वजह से दोनों डिप्टी सीएम के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होगा।
कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में हुई जनहानि के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 23 जून के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। दोनों उप-मुख्यमंत्रियों के प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में आयोजित होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। भाजपा पदाधिकारियों ने हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन