{"_id":"6a3a486d433e149a25040cf0","slug":"video-lkhanauu-kacaga-aganakada-ka-calta-dapata-saema-ka-ayathhaya-thara-rathatha-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के चलते डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द
रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य के होने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोचिंग में हुई अग्निकांड की घटना की वजह से दोनों डिप्टी सीएम के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होगा।
कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में हुई जनहानि के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 23 जून के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। दोनों उप-मुख्यमंत्रियों के प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में आयोजित होने वाला ध्वजारोहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा। भाजपा पदाधिकारियों ने हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।