{"_id":"6a737c4f7236b4c44c04bad5","slug":"28-farmers-selected-for-modern-dairy-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-155570-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आधुनिक डेयरी के लिए 28 किसानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आधुनिक डेयरी के लिए 28 किसानों का चयन
Wed, 05 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
30-विकास भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित जनपदीय डेयरी कॉन्क्लेव में किसानों से वार्ता करते अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दुग्धशाला विकास विभाग की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपदीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक डेयरी तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने का आह्वान किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉन्क्लेव में शामिल दुग्ध आयुक्त आईएएस धनलक्ष्मी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है। उन्होंने आधुनिक डेयरी प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने पशु स्वास्थ्य, संतुलित चारा प्रबंधन, पशु रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, पशु बीमा, ईयर टैगिंग तथा वैज्ञानिक पशुपालन की नवीन तकनीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से 163 पात्र आवेदनों में से 14 महिला एवं 14 पुरुष सहित कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। दुग्ध निरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी ने नंद बाबा दुग्ध मिशन तथा उत्तर प्रदेश दुग्ध नीति-2022 की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। रुदौली के किसान रामनरेश ने बताया कि कॉन्क्लेव में आधुनिक डेयरी प्रबंधन और पशु रोगों की रोकथाम संबंधी उपयोगी जानकारी मिली, जिससे डेयरी संचालन बेहतर ढंग से करने और उत्पादन बढ़ाने का आत्मविश्वास मिला है। तारुन ब्लॉक के किसान सुरेश चंद्र ने कहा कि सरकारी योजनाओं और पशु बीमा की जानकारी पहले इतनी स्पष्ट नहीं थी। ई-लॉटरी जैसी पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों का भरोसा बढ़ा है और अब वे वैज्ञानिक तरीके अपनाकर डेयरी व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामजीत, हरेंद्र यादव, संजय उपाध्याय, राम बचन, अंकित वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।