{"_id":"6a7442a7282a0f5af701d70a","slug":"video-video-daugdhha-ghata-btha-bha-naha-shanpr-ha-saka-jal-asapatal-ka-opada-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डेढ़ घंटे बाद भी नहीं शुरू हो सकी जिला अस्पताल की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डेढ़ घंटे बाद भी नहीं शुरू हो सकी जिला अस्पताल की ओपीडी
अयोध्या। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी व्यवस्था सवालों के घेरे में रही। सुबह आठ बजे शुरू होने वाली ओपीडी में डेढ़ घंटे बाद भी कई विभागों के चिकित्सक अपनी सीट पर नहीं पहुंचे। इससे इलाज के लिए आए मरीजों को डॉक्टरों के इंतजार में बैठना पड़ा।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी। पर्ची बनवाने के बाद मरीज संबंधित विभागों के बाहर डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। अमर उजाला की पड़ताल में सुबह करीब 9:30 बजे तक ऑर्थोपेडिक, बाल रोग, जनरल सर्जरी समेत अधिकांश विभागों के चिकित्सक अपनी सीटों पर नहीं मिले। कई कमरों के बाहर मरीज और तीमारदार बैठे रहे, जबकि कुछ मरीज बार-बार डॉक्टरों के आने की जानकारी लेने के लिए कर्मचारियों से पूछताछ करते दिखाई दिए।
मरीजों का कहना था कि समय पर अस्पताल पहुंचने के बावजूद उन्हें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ आए परिजनों को सबसे अधिक परेशानी हुई। ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों की कतार लगातार बढ़ती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।