सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   356 Schools Honored at the NIPUN Felicitation Ceremony

Ayodhya News: निपुण सम्मान समारोह में 356 विद्यालय हुए सम्मानित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
356 Schools Honored at the NIPUN Felicitation Ceremony
निपुण सम्मान समारोह के दौरान शिक्षिका को प्रमाणपत्र देते सीडीओ व बीएसए।
विज्ञापन

Trending Videos
अयोध्या। शहर के एक निजी स्कूल के सभागार में जिलास्तरीय निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, बीएसए लालचंद्र और कॉलेज प्रबंधक अवधेश कुमार वर्मा ने किया। निपुण भारत मिशन सत्र 2025-26 के तहत जिले के 12 विकासखंडों से कुल 356 विद्यालयों को डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से किए गए आकलन के आधार पर निपुण विद्यालय घोषित किया गया।



मुख्य अतिथि सीडीओ ने शिक्षकों से बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद पर जोर दिया। बीएसए लाल चन्द्र ने नए सत्र में पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निपुण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एसआरजी डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का महत्वपूर्ण चरण है। समारोह में विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी व शिक्षकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकासखंडवार निपुण विद्यालय



निपुण में अमानीगंज -48, बीकापुर - 34, हैरिंग्टनगंज - 48, मसौधा - 24, मवई - 22, मया बाजार - 27, मिल्कीपुर - 26, नगर क्षेत्र - 07, पूरा बाजार - 35, रुदौली - 17, सोहावल - 41, तारुन - 27 विद्यालय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed