सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway employees' sit-in protest against privatization and pending demands continues

Ayodhya News: निजीकरण व लंबित मांगों के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का धरना जारी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Railway employees' sit-in protest against privatization and pending demands continues
कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते रेलकर्मी।
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन बैनर तले रेलवे कर्मियों का कैंट रेलवे परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरना शुक्रवार को समाप्त होगा। छह अप्रैल से शुरू हुए इस आंदोलन में रेलवे के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ और अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं।
Trending Videos




यूनियन का आरोप है कि रेलवे में नियमित कार्यों को ठेके पर देकर श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे स्थायी नौकरियों पर असर पड़ रहा है और रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। यूनियन अध्यक्ष राजन यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन, कोच मेंटेनेंस, टिकट बुकिंग, सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य निजी हाथों में दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल में महंगाई भत्ते का भुगतान, रिक्त पदों की भर्ती, आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने समेत कई मांगें अभी तक लंबित हैं। धरने में दीपक शुक्ला, रितेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed