फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Actor Anupam Kher sought blessings from Mahant Nritya Gopal Das and participated in Aarti of Mother Saryu

Ayodhya News: अभिनेता अनुपम खेर ने महंत नृत्य गोपाल दास से लिया आशीर्वाद, मां सरयू की आरती में हुए शामिल

Thu, 16 Jul 2026 03:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 03:22 PM IST
सार

रामनगरी में अभिनेता अनुपम खेर ने महंत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद लिया। मां सरयू की आरती में शामिल हुए। वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या में रुके हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Actor Anupam Kher sought blessings from Mahant Nritya Gopal Das and participated in Aarti of Mother Saryu
अभिनेता अनुपम खेर ने महंत नृत्य गोपाल दास से लिया आशीर्वाद। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को मणिराम दास की छावनी पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। उन्होंने महंत का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। छावनी पर उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने अभिनेता का स्वागत किया। 

विज्ञापन


इस दौरान धर्म, संस्कृति और अयोध्या के आध्यात्मिक महत्व पर भी चर्चा हुई। इससे पहले बुधवार देर शाम अनुपम खेर सरयू घाट पहुंचे। वहां उन्होंने मां सरयू की आरती में शामिल हए। वहां विधिवत पूजा-अर्चना की। आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन




अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या आए हुए हैं। धार्मिक नगरी पहुंचने पर उन्होंने रामनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed