{"_id":"6a588eb1c4cd3b83540efe98","slug":"accused-in-ram-mandir-offering-theft-case-sent-back-to-jail-after-interrogation-during-remand-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में पूछताछ के बाद फिर जेल भेजे गए आरोपी, नकदी और तकनीकी साक्ष्य बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में पूछताछ के बाद फिर जेल भेजे गए आरोपी, नकदी और तकनीकी साक्ष्य बरामद
Thu, 16 Jul 2026 02:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:02 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिमांड में पूछताछ के बाद आरोपी फिर से जेल भेज दिए गए। पूछताछ के बाद नकदी और तकनीकी साक्ष्य बरामद हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रिमांड के बाद फिर जेल भेजे गए आरोपी (फाइल)
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव को कस्टडी रिमांड के बाद बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे वापस जिला जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा के पास से नकदी और उसके घर के आस-पास से सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों से दिनभर कई चरणों में पूछताछ हुई। इस दौरान चढ़ावा चोरी की घटना के बारे में उनसे अलग-अलग तरह के सवाल किए गए।
विज्ञापन
वहीं आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को राम मंदिर ले जाया गया, जहां से गणना की प्रक्रिया दोहराई गई। ड्यूटी रजिस्टर देखे गए। लोगों की जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई। अब दो अन्य आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव की कस्टडी रिमांड की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन