फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amid controversy over Ram Mandir offering theft Trust conducted verification of gold and silver for first time

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने पहली बार सोने-चांदी का कराया सत्यापन, महंत नृत्यगोपाल दास से मिले चंपत राय

Sun, 02 Aug 2026 03:24 PM IST
Bhupendra Singh नितिन मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 03:24 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने पहली बार सोने-चांदी का भौतिक सत्यापन कराया है। अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने आभूषणों व अन्य कीमती वस्तुओं का मिलान कराया। उधर, चंपत राय ने महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Amid controversy over Ram Mandir offering theft Trust conducted verification of gold and silver for first time
राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन ने शनिवार को पहली बार एसबीआई के लॉकर में सुरक्षित रखी गई सोने-चांदी की ईंटों, बहुमूल्य आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं का विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया। इस दौरान लॉकर में रखी प्रत्येक वस्तु की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई यह प्रक्रिया देर शाम तक चली। डॉ. कृष्ण मोहन पूरे दिन बैंक में मौजूद रहे और लॉकर में सुरक्षित रखी गई प्रत्येक वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा और अभिलेखों का बारीकी से मिलान किया।

विज्ञापन

नवगठित एसआईटी ने नए सिरे से पड़ताल शुरू की

इस दौरान ट्रस्ट के चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय और जगदीश आफले भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े चोरी प्रकरण की जांच के लिए नवगठित एसआईटी ने नए सिरे से पड़ताल शुरू की है। शुरुआती जांच में श्रद्धालुओं की ओर से दान में दिए गए सोने-चांदी और बहुमूल्य आभूषणों के रखरखाव एवं अभिलेखों को लेकर भी सवाल उठे थे। श्रद्धालुओं ने दान की स्थिति को लेकर जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amid controversy over Ram Mandir offering theft Trust conducted verification of gold and silver for first time
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार ट्रस्ट अध्यक्ष से मिले चंपत राय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सक्रियता बढ़ाते हुए शनिवार को राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद ट्रस्ट अध्यक्ष से उनकी यह पहली औपचारिक भेंट मानी जा रही है, जिसने रामनगरी के धार्मिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। 

चंपत राय इन दिनों चातुर्मास का पालन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने साधु-संतों और धर्माचार्यों से मिलने तथा उनका आशीर्वाद लेने का अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत शनिवार को ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने अयोध्या के विभिन्न प्राचीन मठों और जातीय मंदिरों में जाकर महंतों एवं संत-धर्माचार्यों से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

सूत्रों के अनुसार, मुलाकातों के दौरान धार्मिक विषयों, चातुर्मास की परंपरा तथा रामनगरी के आध्यात्मिक वातावरण पर चर्चा हुई। राजनीतिक और धार्मिक विश्लेषकों की नजर में चंपत राय की यह सक्रियता कई संकेत देती है। चढ़ावा प्रकरण और महासचिव पद से इस्तीफे के बाद वे लंबे समय तक सार्वजनिक गतिविधियों से दूर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed