{"_id":"6a81bb3a93fb2421060b1bd6","slug":"ayodhya-cricketer-virender-sehwag-visits-ram-lalla-and-hanuman-garhi-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: क्रिकेटर सहवाग ने किए रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन, बोले- पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही नई अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: क्रिकेटर सहवाग ने किए रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन, बोले- पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही नई अयोध्या
Sun, 16 Aug 2026 06:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:59 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अयोध्या पहुंचे और रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यहां आकर अद्भुत अनुभूति हुई है।
विज्ञापन
अयोध्या में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। सहवाग ने कहा कि उन्हें वर्षों से अयोध्या आने का इंतजार था, जो आज पूरा हो गया। कहा कि अयोध्या में हुआ बदलाव पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नई अयोध्या आकर्षक हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई वर्ष बाद उन्हें यहां दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। सहवाग ने अपनी अयोध्या यात्रा को अद्भुत अनुभूति बताया। उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत धन्य और खुश महसूस कर रहे हैं। भगवान श्रीराम, हनुमान जी दर्शन से बढ़िया और क्या हो सकता है। अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
सहवाग दोपहर लगभग एक बजे श्रीराम मंदिर पहुंचे और आधे घंटे तक वहां रहे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी गए, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक दर्शन-पूजन किए। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने उनका स्वागत किया और मंदिर की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन
सहवाग ने साधु-संतों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सहवाग के आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक उनसे मिलने पहुंच गए। दर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग लखनऊ के लिए रवाना हो गए।