पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Road sinks in front of the wax museum on the Parikrama Path in Ayodhya.

UP: अयोध्या में परिक्रमा पथ के वैक्स म्यूजियम के सामने की धंसी सड़क, सीएम योगी ने हाल ही में किया था उद्धाटन

Mon, 29 Jun 2026 05:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 29 Jun 2026 05:31 PM IST
सार

अयोध्या में हाल ही में उद्घाटित वैक्स म्यूजियम के सामने चौदह कोसी परिक्रमा पथ की सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही सड़क की परत उखड़ने लगी। लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: Road sinks in front of the wax museum on the Parikrama Path in Ayodhya.
चौदह कोसी परिक्रमा पथ की सड़क धंसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हाल ही में उद्घाटित वैक्स म्यूजियम के सामने चौदह कोसी परिक्रमा पथ की सड़क धंस जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूरे क्षेत्र को विशेष रूप से संवारा गया था और सड़क निर्माण भी कराया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही सड़क की परत उखड़ने और धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन


चढ़ावा चोरी के आरोपी 13 जुलाई तक रिमांड पर रहेंगे
इसके पहले, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अदालत में आरोपियों की पेशी हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की रिमांड 13 जुलाई तक के लिए मंजूर कर दी है। इस दौरान एसआईटी मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच आगे बढ़ाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ करेगी। मामले की जांच अभी जारी है। अदालत में आरोपों का परीक्षण होना बाकी है। आरोपियों के विरुद्ध आरोप अभी न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर
बताते चलें कि बीती छह जून को राम मंदिर की चढ़ावा धनराशि में से चोरी का मामला सामने आया था। बाद में मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की। दो दिन पहले एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। इसके बाद 25 जून की शाम को मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने गणना में शामिल कर्मियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्रा व पर्यवेक्षणीय कर्मी सुभाष श्रीवास्तव व महासचिव चंपत राय के चालक रामशंकर उर्फ टिन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed