{"_id":"6a73df2d9bfbf879c600782c","slug":"ayodhya-special-facilities-for-the-elderly-at-the-ram-mandir-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राम मंदिर में बुजुर्गों को विशेष सुविधाएं, सुगम दर्शन पास के लिए पूर्व अनुमोदन खत्म; बस आधार दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राम मंदिर में बुजुर्गों को विशेष सुविधाएं, सुगम दर्शन पास के लिए पूर्व अनुमोदन खत्म; बस आधार दिखाएं
Thu, 06 Aug 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:45 AM IST
सार
70 वर्ष या उससे ज्यादा के श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास के लिए पूर्व अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी। वे आधार कार्ड दिखाकर पास ले सकेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा बढ़ा दी है। 70 वर्ष या उससे ज्यादा के श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास के लिए पूर्व अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी। वे आधार कार्ड दिखाकर पास ले सकेंगे।
विज्ञापन
राम दरबार दर्शन के लिए पास व्यवस्था खत्म
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था को और अधिक सरल बनाते हुए राम दरबार के लिए लागू विशेष पास व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी। सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु सीधे प्रथम तल स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम होने के साथ श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा। सावन में रामनगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में ट्रस्ट का यह निर्णय भक्तों के लिए राहत लेकर आया है। अब उन्हें अलग से आवेदन या पास लेने की औपचारिकता से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
मेरठ से दर्शन करने आईं श्रद्धालु निधि ने बताया कि पहले राम दरबार के दर्शन के लिए अलग पास बनवाना पड़ता था, लेकिन इस बार बिना किसी परेशानी के रामलला के साथ राम दरबार के भी दर्शन हो गए। इससे यात्रा बहुत आसान हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आए श्रद्धालु राकेश शर्मा ने कहा, नई व्यवस्था से काफी सुविधा मिली है। पहले पास की जानकारी नहीं होने से कई लोग दर्शन नहीं कर पाते थे। अब एक ही कतार से दोनों स्थानों के दर्शन हो रहे हैं, यह ट्रस्ट का अच्छा निर्णय है।