फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Viral Video: Beer and Mutton Party on Boat in Saryu River Sparks Outrage

Ayodhya: सरयू की पवित्र धारा में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, कड़ी कार्रवाई की मांग

Sun, 19 Jul 2026 02:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 02:48 PM IST
सार

अयोध्या में सरयू नदी के बीच मटन और बीयर पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक पवित्र सरयू में पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya Viral Video: Beer and Mutton Party on Boat in Saryu River Sparks Outrage
वायरल हुए वीडियो की तस्वीरें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के बीच नाव पर कथित रूप से बीयर और मटन पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट का है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां सरयू में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बीयर की कैन और मांसाहारी भोजन होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मां सरयू की मर्यादा और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- आपदा प्रबंधन हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए, मुख्यालय के नए भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ी सुविधा: खत्म होगी आरटीओ तक की दौड़, वाहनों के ट्रांसफर से लेकर पंजीकरण तक के आवेदन हो जाएंगे स्वतः स्वीकृत


स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक गुप्तारघाट क्षेत्र के ही निषाद समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल वीडियो की सत्यता, स्थान और इसमें शामिल लोगों की पहचान की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। यदि जांच में वीडियो गुप्तारघाट का और उसमें किए जा रहे कृत्य की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed