{"_id":"69ce6eed1c9312e85707d802","slug":"balram-das-was-a-unique-gem-of-the-saint-tradition-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1673052-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संत परंपरा के अद्वितीय रत्न थे बलराम दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संत परंपरा के अद्वितीय रत्न थे बलराम दास
विज्ञापन
रंगमहल में आयोजित स्मृति समारोह में मौजूद चंपत राय व संत-धर्माचार्य।
विज्ञापन
Trending Videos
अयोध्या। रामनगरी की प्राचीन पीठ रंग महल में पूर्वाचार्य महंत बलराम दास की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। पीठाधीपति महंत रामशरण दास के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में संत-धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महंत बलराम दास को संत परंपरा की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, साधना और सादगी का अद्भुत उदाहरण था। महंत रामशरण दास ने कहा कि सद्गुरु की उपस्थिति भले ही भौतिक रूप में न हो, लेकिन उनकी आत्मिक शक्ति आज भी संत परंपरा को दिशा दे रही है। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख संत-धर्माचार्याें में महंत संजय दास, अर्जुन द्वाराचार्य कृपालु रामभूषण दास, महंत डॉक्टर भरत दास,महंत वैदेही बल्लभ शरण, अधिकारी राजकुमार दास, महंत जर्नादन दास, महंत गिरीश दास, महंत राम कुमार दास, महंत जन्मेजय शरण सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, गोपाल राव, वहीं राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों में पूर्व सांसद विनय कटियार, बृजभूषण शरण सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत एसपीसिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।