{"_id":"699f34e7ebdcf111450c315b","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-submitted-a-memorandum-to-the-dm-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-143983-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भारतीय मजदूर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भारतीय मजदूर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को देशव्यापी विरोध दिवस के तहत जिले में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की।
ज्ञापन में जिला सहकारी बैंकों के वेतनमान का पुनरीक्षण, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय बढ़ाने, एनएचएम संविदा कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई। साथ ही 2001 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
संगठन ने निकाय कर्मचारियों के समायोजन, ई-रिक्शा चालकों को स्टैंड व सामाजिक सुरक्षा देने, पुलिस उत्पीड़न बंद करने, पटरी-रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान देने, कृषि व ग्रामीण मजदूरों का पारिश्रमिक तय कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अंबरीश सिंह, जिला मंत्री आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री सीबीयू सुधीर कुमार सिंह, सर्वेश कुमार नायक, नन्हेंलाल, अरविंद कुमार, प्रचार प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos