{"_id":"69a041171b261babea0c7834","slug":"video-ayathhaya-ma-ramanavama-parava-ka-lkara-tayaraya-taja-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में एक बार फिर आस्था और प्रशासनिक तैयारियों का संगम देखने को मिल रहा है। राम मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम और आगामी रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में वीवीआईपी मूवमेंट और लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और सुविधा प्रबंधन पर विस्तृत मंथन किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे ने बताया कि 19 मार्च को राष्ट्रपति महोदय का अयोध्या आगमन प्रस्तावित है और राम मंदिर परिसर में कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। वहीं 27 मार्च को रामनवमी का भव्य उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। रामनवमी के अवसर पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन इस वर्ष भी रिकॉर्ड भीड़ की संभावना जता रहा है। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।