सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Came with empty cylinders in the morning, returned with empty cylinders in the afternoon

Ayodhya News: भोर में खाली सिलिंडर लेकर आए, दोपहर में खाली लेकर ही लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 12 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Came with empty cylinders in the morning, returned with empty cylinders in the afternoon
देवकाली ​स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
अयोध्या। एक तरफ अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। सब कुछ ठीकठाक है। लेकिन अधिकारियों के इस दावे की पोल गैस एजेसिंयो पर भोर से लग रही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन खोल रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोग मायूस होकर एजेंसियो से लौट रहे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे के करीब दिखा, जब अमर उजाला की टीम मौके पर पहुंची। एजेंसी के बाहर दर्जनों लोग हाथ में टोकन लिए सिलिंडर का इंतजार करते नजर आए।
Trending Videos

देवकाली स्थित गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में खड़े कई उपभोक्ता भूखे-प्यासे अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। भोर से ही लोग सिलिंडर की उम्मीद में लाइन में खड़े हो गए, लेकिन दोपहर तक भी कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह पांच बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लग गए थे। सुबह एजेंसी खुलने के बाद कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर ठप हो गया है, जिसके कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। इसके बाद करीब पांच घंटे तक सर्वर बंद रहने से लाइन लगातार बढ़ती गई और लोगों की परेशानी भी बढ़ती चली गई। हालांकि, जब अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बातचीत शुरू की, तो एजेंसी की ओर से बगल के गेट से सिलिंडर वितरण शुरू कराया गया। इसके बाद कतार में लगे लोगों को क्रमवार सिलिंडर दिए जाने लगे। सिलिंडर मिलने के बाद कई उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली और टीम का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइन में खड़े रामकुमार ने बताया कि वह सुबह पांच बजे से कतार में लगे हैं। करीब साढ़े आठ बजे तक सर्वर चल रहा था, लेकिन उसके बाद बंद हो गया। उन्होंने कहा कि उनका डीएसी नंबर भी मिल चुका है, इसके बावजूद दोपहर दो बजे तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। इससे न केवल लोगों को दिक्कत हो रही है, बल्कि लाइन भी लगातार लंबी होती जा रही है। वहीं राजन सोनकर ने बताया कि एजेंसी का कार्यालय सुबह सात बजे खुल जाना चाहिए, लेकिन यह करीब आठ बजे खुला। इसके बाद नौ बजे नंबर आने पर बताया गया कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह से लाइन में लगे होने के कारण पूरा दिन इसी में बीत गया।
अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालकों की ओर से कुछ व्यापारियों और परिचितों को पीछे के रास्ते से घरेलू सिलिंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 से 20 सिलिंडर कमर्शियल उपभोक्ताओं को दे दिए गए, जिससे सामान्य उपभोक्ताओं को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों का कहना था कि केवल डीएसी सत्यापन न होने के कारण भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है।
लाइन में खड़ी रुचि ने बताया कि वह सुबह पांच बजे से घर-परिवार छोड़कर कतार में लगी हैं। एजेंसी की ओर से स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है। दोपहर करीब डेढ़ बज चुके हैं और लोग भूखे-प्यासे केवल सिलिंडर के इंतजार में खड़े हैं।

घर बैठे मिल रहा गैस बुकिंग का संदेश
अयोध्या। जिले में कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर घर बैठे ही गैस सिलिंडर बुकिंग का संदेश पहुंच रहा है। उपभोक्ता संतोष कुमार और रीना यादव ने बताया कि उन्होंने सिलेंडर बुक नहीं किया, फिर भी मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आ गया। इससे उपभोक्ताओं में भ्रम और चिंता की स्थिति बनी हुई है।

ब्लैक में महंगे दाम पर बिक रहे गैस सिलिंडर

अयोध्या। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच ब्लैक में बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ता मुकेश तिवारी और सलीम खान ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर 3500 रुपये तक और घरेलू सिलेंडर 2000 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
--
सिलिंडर बुकिंग में भी आ रही दिक्कत

अयोध्या। जिले में कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुक कराने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता विनोद कुमार ने बताया कि बुकिंग के लिए कॉल करने पर काफी देर तक फोन लगता रहता है, लेकिन कुछ समय बाद कॉल अपने आप कट जाती है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।
---
गैस संकट से भोजन का व्यापार प्रभावित

अयोध्या। गैस सिलिंडर की किल्लत से खाने-पीने का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि गैस न मिलने से दुकान चलाना मुश्किल हो गया है, इसलिए बिजली वाले चूल्हे और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं इमरान अली ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed