फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   City plagued by sewage

Ayodhya News: सीवर, कूड़ा और जलभराव से बेहाल शहर, सुनवाई के नाम पर आश्वासन

Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
City plagued by sewage
अयोध्या। रामनगरी में विकास कार्यों को गति देने के दावों के बीच बुनियादी सुविधाओं की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कहीं सात साल से सीवर लाइन बिछाने का काम अधूरा है तो कहीं लाइन बिछने के बाद भी कनेक्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में जलनिकासी बाधित है, सड़कें खुदी पड़ी हैं और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित नहीं हो रहा है। इन समस्याओं को लेकर बुधवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सात साल बाद भी सीवर कार्य अधूरा
सीताकुंड वार्ड के पार्षद विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि शहर में करीब सात साल से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। उन्होंने कुंडों के जीर्णोद्धार पर खर्च के बावजूद रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति फिर खराब होने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक सिंघल नगर वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी ने कहा कि उनके वार्ड में एक साल पहले सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ। सरयू नगर कॉलोनी में सीवर का पानी सड़क पर भरा रहता है। अहिरान मोहल्ले और कांशीराम कॉलोनी के पास कूड़ा डंप होने से करीब 1500 लोग दुर्गंध से परेशान हैं।

जलभराव और टूटी सड़कों से बढ़ी मुश्किलें
हनुमानकुंड वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव ने रामजन्मभूमि गेट नंबर-11 के सामने जलभराव की समस्या उठाई। उनके अनुसार, रेलवे के विस्तारीकरण के दौरान जलनिकासी बाधित होने से करीब 800 लोग प्रभावित हैं। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। शहर में लगाई गई सजावटी लाइटों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
लक्ष्मणघाट वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला ने राम की पैड़ी के पास पंडा चौराहे पर सीवर ओवरफ्लो और मुक्ति गली, मंदिर गली व अयोध्या स्कूल रोड की क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव जैसे आयोजनों के दौरान आवागमन बंद होने से स्थानीय लोगों को घर पहुंचने में भी परेशानी होती है।

कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पर नाराजगी
अशफाक उल्ला खां वार्ड के पार्षद अखिलेश पांडेय ने पुलिस लाइन के पास कूड़ा अड्डे से होने वाली परेशानी, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही और लाल डिग्गी के पंप हाउस की गुणवत्ता की जांच के बाद भी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कम दरों पर ठेके दिए जाने से काम की गुणवत्ता प्रभावित होने और नगर निगम बोर्ड की बैठकें नियमित न होने का मुद्दा भी उठाया।
कल्याण सिंह वार्ड के पार्षद सूर्या तिवारी ने नाका हनुमानगढ़ी से चौक तक लगने वाले जाम से निजात के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग की। उन्होंने ठेला लगाने वालों के लिए निर्धारित स्थान विकसित करने का सुझाव भी दिया। अश्वनीपुरम वार्ड के पार्षद जगत नारायण यादव ने कहा कि सोनकर गली, सरस्वतीपुरम कॉलोनी और धनीराम का पुरवा में जलनिकासी की समस्या गंभीर है। सप्ताह में केवल दो-तीन दिन कूड़ा उठने से गंदगी जमा रहती है।


विकास कार्यों में तेजी का दावा
देवकाली वार्ड के अनुज दास ने कहा कि वार्ड में सीवर, सड़क, नाली, पेयजल और शौचालय सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य चल रहे हैं। उनके अनुसार, अयोध्या तेजी से विकसित हो रही है और धार्मिक नगरी के रूप में उभर रही है। आने वाले समय में विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed