फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi in Ayodhya: Demand raised to install a statue of Paramhans Ramchandra Das at the Ram Temple.

अयोध्या में सीएम योगी: राम मंदिर में परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा लगाने की उठी मांग, कही ये बातें

Fri, 14 Aug 2026 01:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 14 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संतों ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन को सफलता तक पहुंचाने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजना समय की आवश्यकता है। उन्होंने परमहंस रामचंद्र दास की प्रतिमा मंदिर परिसर में स्थापित करने की मांग की।

विज्ञापन
CM Yogi in Ayodhya: Demand raised to install a statue of Paramhans Ramchandra Das at the Ram Temple.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर आंदोलन के महानायक ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर गुरुवार को आयोजित संत सभा में राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोरदार ढंग से उठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संतों ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन को सफलता तक पहुंचाने वाले महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजना समय की आवश्यकता है।

विज्ञापन


संतों ने कहा कि परमहंस रामचंद्र दास ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके संघर्ष, तप और समर्पण को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए राम मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। साथ ही आंदोलन के अन्य प्रमुख नायकों के योगदान को भी स्थायी रूप से संरक्षित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- 1947 का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का प्रमाण, पीएम मोदी होते तो कोई बाल भी बांका न कर पाता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती की अपील- बसपा से जुड़े ब्राह्मण समाज, सरकार बनने पर 2007 की तरह ही मिलेगा उचित सम्मान


पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत, राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभा के दौरान परमहंस रामचंद्र दास के जीवन, संघर्ष और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान का विस्तार से स्मरण किया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed