Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: डाभासेमर में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन
{"_id":"6a7ebc76366adef96b0b0207","slug":"video-video-dabhasamara-ma-rajaya-sataraya-taraka-paratayagata-shanpr-tana-thavasaya-rajaya-sataraya-taraka-paratayagata-ka-aayajana-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डाभासेमर में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डाभासेमर में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन
डाभासेमर स्टेडियम के तरणताल में शुक्रवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अयोध्या को पहली बार प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों से पहुंचे खिलाड़ी जूनियर और सब-जूनियर बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
खिलाड़ियों के साथ करीब 25 कोच भी पहुंचे हैं, जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन दे रहे हैं। तैराकी संघ के सचिव शिवकरण सिंह ने बताया कि अयोध्या में पहली बार राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। प्रतियोगिता का समापन 16 अगस्त को होगा। खिलाड़ियों ने अयोध्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर खुशी जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।