सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand for stoppage of major trains in Gosaiganj intensifies

Ayodhya News: गोसाईगंज में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 12 Mar 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of major trains in Gosaiganj intensifies
विज्ञापन
गोसाईगंज। रेलवे स्टेशन गोसाईगंज पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को बुद्धिजीवी समाज ने मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा को इस संबंध में एक मांग पत्र दिया है। मांग पत्र में सरजू–यमुना एक्सप्रेस, कोटा–पटना एक्सप्रेस और अमृतसर–जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ट्रेनों के न रुकने से यात्रियों को अकबरपुर या अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
Trending Videos

गोसाईगंज स्टेशन अयोध्या में प्रवेश का प्रमुख द्वार है और यहां प्राचीन शृंगी ऋृषि आश्रम भी स्थित है। मांग पत्र की प्रतिलिपि सांसद लालजी वर्मा और एमएलसी हरिओम पांडेय को भी भेजी गई है। इस अवसर पर जगदीश जायसवाल, प्रशांत कुमार और सभासद आरती जायसवाल सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed