सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electricity Disconnected Over a Nominal Arrear; Outrage Ensues

Ayodhya News: नाम मात्र के बकाये पर काटी बिजली, गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity Disconnected Over a Nominal Arrear; Outrage Ensues
विज्ञापन
गोसाईगंज। क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्रवाई से उपभोक्ताओं में गुस्सा है। नाम मात्र के बकाये पर बिजली काटने से रमजान और नवरात्र जैसे त्योहारों में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।
Trending Videos

मध्यांचल विद्युत वितरण खंड की ओर से ऑनलाइन कार्रवाई बताई जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कटरा बस स्टैंड, भीटी तिराहा, पोस्ट ऑफिस गली, दिल्ली गली, टेढ़ी गली, तेलियागढ़, ठंडी सड़क और रामगंज सहित कई इलाकों में यह कार्रवाई हुई। यहां तक कि 100 रुपये तक के बिल पर भी, बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिए गए। प्रभावितों में विजय कुमार, रजब अली, अजहर हुसैन, नबीउल्लाह और कई व्यापारी शामिल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष का कनेक्शन भी काटा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उत्कर्ष जायसवाल ने बताया कि 30 से 40 हजार रुपये का बकाया जमा करने के बाद भी रात 11 बजे तक बिजली बहाल नहीं हुई। एसडीओ और जेई ने इस संबंध में हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि कनेक्शन चालू करने के लिए अतिरिक्त शुल्क की मांग की जा रही है। उन्हें अब बिजली उपयोग के लिए अग्रिम भुगतान की शर्त भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed