{"_id":"69c52e5e4147c572e00f61ea","slug":"video-emaesa-btata-ayathhaya-sa-thall-ravana-kasha-mathara-ka-btaya-agal-mashana-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एम.एस बिट्टा अयोध्या से दिल्ली रवाना, काशी-मथुरा को बताया अगला मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम.एस बिट्टा अयोध्या से दिल्ली रवाना, काशी-मथुरा को बताया अगला मिशन
एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा अयोध्या दौरे के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। एमएस बिट्टा बुधवार को अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के कई मठ-मंदिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भी हिस्सा लिया।
अयोध्या यात्रा को लेकर एम. एस. बिट्टा ने कहा कि उनकी यह यात्रा बेहद अच्छी रही। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला मिशन मथुरा और काशी है।एम. एस. बिट्टा ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से राम मंदिर निर्माण के साथ दुनिया भर के राम भक्तों और सच्चे भारतीयों की इच्छा पूरी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा कि अब अगला कदम काशी और मथुरा होना चाहिए।
उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की और कहा कि मथुरा और काशी हिंदू धर्म, संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि अगर वहां किसी पीर-पैगंबर का स्थान होता, तो वे कभी इस मुद्दे को नहीं उठाते।इतिहास का जिक्र करते हुए एम. एस. बिट्टा ने बाबर और औरंगजेब पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने जुल्म किए और धर्म परिवर्तन कराए। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज के मुसलमानों से उनका कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज का मुस्लिम समाज सेक्युलर है और भारत उनका भी उतना ही है। एम. एस. बिट्टा ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे आगे आकर इस मुद्दे का समाधान निकालें ताकि किसी तरह का विवाद न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां कोई भी बाहर से आकर बस जाए। उन्होंने कहा कि आज के भारत में हर व्यक्ति को एक सच्चे भारतीय की तरह रहना होगा और सभी धर्मों का सम्मान करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।