सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Every home and courtyard awaits the birth of Ramlala

Ayodhya News: हर घर-आंगन में रामलला के जन्म का इंतजार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Every home and courtyard awaits the birth of Ramlala
विज्ञापन

Trending Videos


अयोध्या। जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्ष युत राम जनम सुख मूल...गोस्वामी तुलसीदास की ये पंक्तियां राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मानो सजीव हो उठी हों। अयोध्या नगरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास की अद्भुत छटा से आलोकित है। हर गली, हर चौक, हर द्वार और हर हृदय में रघुनंदन के जन्म की ही प्रतीक्षा है। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। पांच लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। राम जन्मोत्सव पर 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

राम मंदिर समेत रामनगरी के आठ हजार मंदिरों में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होते ही आठ हजार मंदिरों में एक साथ श्रीराम जन्म की स्तुति गूंजेगी। राम जन्मोत्सव के उल्लास में डूबी रामनगरी में भक्ति की सरिता निरंतर प्रवाहित हो रही है। सुबह से ही अनुष्ठानों, स्तुति और बधाई गीतों का क्रम प्रारंभ हो चुका है। मंदिरों के जगमोहन में झूमते-गाते श्रद्धालु, राम नाम में लीन होकर भाव-विभोर नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही अयोध्या का कोना-कोना दिव्य प्रकाश से नहा उठा। सरयू तट पर आरती की अलौकिक छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर घर-आंगन में रामलला के जन्म की तैयारी है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है। विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सहजता से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन






हनुमानगढ़ी में फहराई जाएगी धर्मध्वजा



- रामनवमी के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ी में प्रभु के परम भक्त हनुमान जी का भव्य शृंगार होगा। “राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम।”

इसी भाव के साथ हनुमंतलला सुबह चार बजे से ही भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर पर विजय पताका फहराई जाएगी। मान्यता है कि रामनवमी के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी प्रकार के संकट का हरण हो जाता है। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने बताया कि रामनवमी पर हनुमानगढ़ी में हनुमान पताका फहराई जाएगी। इसे विजय पताका भी कहा जाता है। हनुमान जी का भव्य शृंगार किया जाएगा। सोने-चांदी के आभूषण धारण कराए जाएंगे। उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों सब्जी, पूड़ी, हलुआ, मालपुआ, फल आदि के भोग अर्पित किए जाएंगे।





यहां लगे हैं स्वास्थ्य शिविर



- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ देवेंद्र कुमार ने बताया कि जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, झुनकीघाट, कच्चा घाट, कंट्रोल रूम, तुलसी उद्यान, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रामसेवक पुरम, कारसेवक पुरम, रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम में स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं।

यहां तैनात रहेगी एंबुलेंस



- मेला क्षेत्र में 12 स्थान पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। ये स्थान हैं कंट्रोल रूम, पक्का घाट, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा, कारसेवक पुरम, झुनकीघाट, कनक भवन, राम जन्मभूमि, रेलवे स्टेशन व हनुमानगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed