{"_id":"69ca27ebdf6ef07317091e23","slug":"video-ayathhaya-ma-jana-mathara-ma-thhamathhama-sa-manaii-gaii-bhagavana-mahavara-jayata-nakal-rathayatara-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जैन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर जयंती, निकली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में जैन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान महावीर जयंती, निकली रथयात्रा
अयोध्या में रायगंज स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर का अभिषेक किया और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जयंती के अवसर पर नगर में भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान महावीर की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु “अहिंसा परम धर्म” के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी ज्ञानमती ने अपने संदेश में कहा कि जैन धर्म का मूल आधार अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करें। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।