{"_id":"69ca26d3d3853f5b2901d34f","slug":"video-ayathhaya-ka-anamaka-na-hasal-ka-catha-raka-bna-dapata-kalkatara-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की अनामिका ने हासिल की चौथी रैंक, बनेंगी डिप्टी कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की अनामिका ने हासिल की चौथी रैंक, बनेंगी डिप्टी कलेक्टर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 01:01 PM IST
Link Copied
रामनगरी अयोध्या में शहर के साकेतपुरी कालोनी की रहने वाली अनामिका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनामिका मिश्रा के पिता महेन्द्रनाथ मिश्र गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता माधुरी मिश्रा गृहणी हैं। वर्ष 2023 में उनका विवाह आकाश पाण्डेय से हुआ, जो अयोध्या में निवास करते हैं। उनका ससुराल गोरखपुर के बासगांव में है। शैक्षिक पृष्ठभूमि में अनामिका ने वर्ष 2010 में हाईस्कूल, 2012 में इंटरमीडिएट, 2015 में बीएससी और 2017 में बीटीसी उत्तीर्ण किया। बीटीसी में उन्होंने लगभग 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वर्ष 2018 से वह सहायक अध्यापिका के रूप में प्राथमिक विद्यालय कवलपुर, विकासखंड विक्रमजोत, बस्ती में कार्यरत हैं। अनामिका ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह सफलता हासिल की। वर्तमान में उनका 70वीं बीपीएससी साक्षात्कार 10 अप्रैल को प्रस्तावित है, जबकि 2025 पीसीएस मेंस भी उन्होंने दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।