{"_id":"69b9769f41fafffd2200679b","slug":"entry-of-heavy-vehicles-banned-in-ayodhya-from-11-pm-tonight-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1649549-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आज रात 11 बजे से अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आज रात 11 बजे से अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे के कारण श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए, बुधवार रात 11 बजे से शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। यह डायवर्जन 19 मार्च को शाम पांच बजे तक या राष्ट्रपति के कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
इस अवधि के दौरान, जिले की ओर आने वाले भारी मालवाहक वाहनों, जैसे ट्रक, ट्रैक्टर और डीसीएम, पर पूरी तरह रोक रहेगी। इन वाहनों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाएगा। अयोध्या शहर की ओर इन भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इनमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, दूध, दवा और अन्य महत्वपूर्ण सामान ले जाने वाले वाहन शामिल हैं।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए, 19 मार्च को रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन द्वारा यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी ले लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
इन-इन जगहों से भारी वाहनों को जाएगा मोड़ा
-कूरेभार के पास से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर
सुल्तानपुर की दिशा से अयोध्या आने वाले भारी वाहनों को कूरेभार के पास से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह रायबरेली से आने वाले ट्रक और अन्य मालवाहक वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
-दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर
आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ने की व्यवस्था की गई है। वहीं, बाराबंकी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा।
-बस्ती से आने वाले को नवाबगंज गोंडा की तरफ भेजा जाएगा
बस्ती की दिशा से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोंडा की ओर भेजा जाएगा। इसी प्रकार गोंडा से अयोध्या की ओर आने वाले भारी वाहनों को नवाबगंज से लकड़मंडी और लोलपुर होते हुए बस्ती की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।
-गोरखपुर से आने वालो कों पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा
गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती से आने वाले वाहनों को फुटहिया चौकी, कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर के रास्ते भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई है।
-इसी तरह गोरखपुर और संतकबीरनगर की ओर से आने वाले कुछ वाहनों को खलीलाबाद के मंझरिया तिराहा से कटका, मेंसिर और धनघटा होते हुए बिल्हरघाट फ्लाईओवर के रास्ते अंबेडकरनगर और फिर दोस्तपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
इनसेट
-लखनऊ जाने वाले को सिधौली-सीतापुर मार्ग से जाएंगे
बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड के रास्ते सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, कानपुर और आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज और गोसाईगंज के रास्ते चांद सराय से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा।
सीतापुर और शाहजहांपुर से आ रहे तो इन रास्ते से मुड़ना होगा
सीतापुर और शाहजहांपुर की दिशा से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया और शहीदपथ होते हुए अहीमामऊ के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़ने की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह ने कहा कि डायवर्जन की जानकरी करके ही आगे बढ़े। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Trending Videos