{"_id":"69ba2cf0dcd367313c0568b0","slug":"video-video-rashhatarapata-ka-karayakarama-ka-le-bnae-jaega-20-sasakataka-maca-250-kalkara-thaga-parasatata-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए बनाए जाएंगे 20 सांस्कृतिक मंच 250 कलाकार देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए बनाए जाएंगे 20 सांस्कृतिक मंच 250 कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या में 19 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे शहर को भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप में सजाया जा रहा है।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक राष्ट्रपति के स्वागत के लिए करीब 20 सांस्कृतिक मंच तैयार किए जाएंगे, जहां लगभग 250 कलाकार रामायण आधारित प्रस्तुतियां देंगे। अवधी लोकनृत्य, भजन, बधावा, झांकियां और शंखनाद से पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आएगा। हालांकि अभी उनका रूट निर्धारित नहीं किया गया है वह राम मंदिर जाएंगी जहां उनका करीब पांच घंटे का प्रवास प्रस्तावित है।
सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद सख्त रखी गई है। एसटीएफ, एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस की तैनाती के साथ चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी। यह आयोजन न केवल राष्ट्रपति के स्वागत को ऐतिहासिक बनाएगा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।