सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deceased person made nominated member, stir created as soon as list was released

Ayodhya News: मृतक को बना दिया नामित सदस्य, सूची जारी होते ही मचा हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 17 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Deceased person made nominated member, stir created as soon as list was released
विज्ञापन
अयोध्या। जिले की नगर पंचायतों में नामित सदस्यों की घोषणा के साथ ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खिरौनी-सुचित्तागंज नगर पंचायत की सूची में एक ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल कर दिया गया, जिनका पहले ही निधन हो चुका है। सूची सामने आते ही स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
Trending Videos

शासन की ओर से प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने छह नगर पंचायतों कुमारगंज, कामाख्या धाम, खिरौनी-सुचित्तागंज, बीकापुर, भदरसा और गोसाईगंज में तीन-तीन नामित सभासदों की घोषणा की है। इसके तहत कुल 18 सभासदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिरौनी-सुचित्तागंज नगर पंचायत में जारी सूची में राजवंश पासी का नाम शामिल होने के बाद मामला चर्चा में आया। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका काफी पहले निधन हो चुका है। इसके बावजूद नाम सूची में शामिल होना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।
मामले पर नगर पंचायत अधिकारी ने सफाई देते हुए बताया कि प्रस्तावित नामों की सूची पहले तैयार की गई थी। उसी के आधार पर नाम भेजे जाने के कारण यह त्रुटि हुई है। अब सूची में संशोधन के लिए नया प्रस्ताव भेजा जाएगा।

छह नगर पंचायतों में बनाए गए नामित सदस्य
कुमारगंज में अमरेंद्र मौर्य, अनीत सिंह और अरुण गोस्वामी को नामित किया गया है। मां कामाख्या धाम में मुकेश पाल, कुशमावती और उमाशंकर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। बीकापुर में अभिषेक गुप्ता, प्रशांत पांडेय और प्रहलाद मौर्य को शामिल किया गया है। खिरौनी-सुचित्तागंज में रामऔतार यादव, राजवंश पासी और आशीष तिवारी को नामित किया गया है। भदरसा में शेष प्रताप वर्मा, डॉ. सुनील श्रीवास्तव और मंजू निषाद को , गोसाईगंज में बजरंग प्रसाद चौरसिया, मीना गुप्ता और श्रीमती देवी को सदस्य बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि नामित सदस्यों के जरिए कार्यकर्ताओं को जनसेवा का अवसर मिला है और इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed