{"_id":"69ba8fbc556de20afa0e7bc1","slug":"video-video-rashhatarapata-ka-aagamana-sa-pahal-abhatha-sarakashha-ghara-ma-ayathhaya-2100-javana-tanata-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले अभेद सुरक्षा घेरे में अयोध्या, 2100 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले अभेद सुरक्षा घेरे में अयोध्या, 2100 जवान तैनात
राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त और अभेद बना दिया गया है। पहले से ही तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहने वाली अयोध्या को रेड, यलो और ग्रीन जोन में बांटकर निगरानी की जाती है, जिसे अब और मजबूत किया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बाहरी जनपदों से भी फोर्स बुलाई गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे। कुल मिलाकर लगभग 2100 सुरक्षाकर्मी अयोध्या की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
इनमें 14 एसपी रैंक के अधिकारी, 30 पुलिस उपाधीक्षक, 100 निरीक्षक, 240 उप निरीक्षक, 30 महिला उप निरीक्षक, 1200 आरक्षी, 150 महिला आरक्षी और करीब 300 मुख्य आरक्षी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणी त्रिपाठी के अनुसार, रामनगरी के सभी प्रवेश मार्गों पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
एटीएस और बीडीएस की टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। वहीं, शहर के स्ट्रीट वेंडरों का शत-प्रतिशत सत्यापन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। वीआईपी मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही, रात 11 बजे से अयोध्या नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
राम मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा बल अब ग्रीष्मकालीन वर्दी में नजर आएंगे। कुल मिलाकर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।