{"_id":"6a397fe64bed12cf7607bd25","slug":"flag-hoisting-ceremony-at-sheshavatar-temple-today-3000-guests-to-witness-the-event-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-152374-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शेषावतार मंदिर पर आज होगा ध्वजारोहण, 3000 मेहमान बनेंगे साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शेषावतार मंदिर पर आज होगा ध्वजारोहण, 3000 मेहमान बनेंगे साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
13- राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित शेषावतार मंदिर- ट्रस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार शाम आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में 3000 मेहमान शामिल होंगे। शाम छह बजे मंदिर के शिखर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक धर्मध्वजा फहराएंगे।
कार्यक्रम को लेकर धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर विशेष उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों की एसआईटी जांच के चलते ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की कार्यक्रम में मौजूदगी पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। पूरे आयोजन का संयोजन राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
शेषावतार मंदिर की विशेषता यह है कि इसकी ऊंचाई रामलला के गर्भगृह में स्थापित आसन की ऊंचाई के बराबर रखी गई है। मंदिर के शिखर पर 51 फीट की ऊंचाई पर धर्मध्वजा स्थापित की जाएगी, जो सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक बनेगी। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार तथा रंगमहल बैरियर से प्रवेश दिया जाएगा। सभी मेहमानों को शाम पांच बजे तक परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
इनसेट
अस्त्र-शस्त्र परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं
सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रसाद वितरित किया जाएगा। ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर क्यूआरकोड से युक्त पास की जांच के बाद ही मेहमानों को अंदर जाने दिया जाएगा।
एसआईटी जांच से प्रभावित हुई तैयारी
एसआईटी जांच के चलते ध्वजारोहण समारोह की तैयारी प्रभावित हुई है। पहले समारोह में छह हजार मेहमानों को आमंत्रित करने की योजना थी, लेकिन एसआईटी जांच के चलते केवल तीन हजार मेहमानों को ही आमंत्रण भेजा जा सका है। इसमें दो हजार की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा विहिप व संघ के कार्यकर्ता और विभिन्न ग्राम सभाओं से लोगों को आमंत्रित किया गया है।