फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Forensic analysis reveals it is not possible to make a bomb using the information written on the slip

Ayodhya News: परची में लिखी जानकारी से बम बनना संभव नहीं, फोरेंसिक जांच में खुलासा

Sun, 02 Aug 2026 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Forensic analysis reveals it is not possible to make a bomb using the information written on the slip
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्र के पास से मिली संदिग्ध परची में लिखी जानकारी की तकनीकी जांच कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक, फोरेंसिक विशेषज्ञ की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परची पर लिखी सामग्री के आधार पर बम बनना संभव नहीं है। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियां ने छात्र की गतिविधियों, संपर्कों और ऑनलाइन मौजूदगी की गहन पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्र की ओर से लिखी गई बम बनाने की विधि वाली परची मिलने से खलबली है। अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वह किसी भी स्तर से जांच में चूक नहीं करना चाह रही हैं।
विज्ञापन

इसी लिहाज से एजेंसियों ने परची पर लिखे तथ्यों की फोरेंसिक विशेषज्ञ से जांच कराई। सूत्रों के अनुसार, परची में लिखे रसायनों की मात्रा व विधि के अध्ययन के बाद फोरेंसिक टीम ने इससे बम बनने की संभावना से इन्कार किया था। हालांकि, इनमें लिखे तथ्य एक फिल्म में बताए गए तथ्यों से मिलते-जुलते थे। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आगे की कड़ियां जोड़ने के लिए छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों की हो रही जांच
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने छात्र के बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है। खातों में होने वाले लेनदेन के साथ ही यह देखा जा रहा है कि कहीं बाहर से कोई संदिग्ध रकम तो नहीं आई। फंडिंग के स्रोत और धन के इस्तेमाल की भी जानकारी जुटाई जा रही है। छात्र का एक बैंक खाता बलरामपुर जिले में संचालित होने की बात सामने आई है। पुलिस इस खाते के लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed