{"_id":"69b9755ed47bbbf078096edf","slug":"gas-vehicles-did-not-arrive-for-two-days-due-to-the-plant-closure-increasing-pressure-on-agencies-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-145281-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्लांट बंद होने से दो दिन नहीं आई गैस की गाड़ी, एजेंसियों पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्लांट बंद होने से दो दिन नहीं आई गैस की गाड़ी, एजेंसियों पर बढ़ा दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रविवार को गैस प्लांट बंद रहने के कारण सोमवार को जिले में गैस की गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं, जिससे सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित रही। इसका असर मंगलवार को भी साफ दिखाई दिया। हालांकि गैस की आपूर्ति बहाल हुई और कुल 12,385 सिलिंडर पहुंचे। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो सकी। शहर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों इंतजार करते नजर आए।
जिले में इस समय रोजाना करीब 11,500 सिलिंडर की खपत है। ऐसे में दो दिन आपूर्ति बाधित रहने से बैकलॉग बढ़ गया। मंगलवार को आई आपूर्ति के बाद भी केवल 13 से 14 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल सका, जबकि उससे पहले बुकिंग कराने वाले कई उपभोक्ता अब भी इंतजार में हैं।
जिले में कुल 52 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल (आईओसीएल) की 26, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) की 15 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) की 11 एजेंसियां शामिल हैं। सोमवार को सिलिंडर न मिलने के कारण इन गैस एजेंसियां पर जो दबाव बना था, वह मंगलवार को और बढ़ गया। कई एजेंसियों पर भीड़ को नियंत्रित करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा।
गौरतलब है कि सोमवार को कई एजेंसियों पर स्टॉक खत्म हो गया था और उपभोक्ताओं को अगले दिन की तारीख देकर लौटा दिया गया था। इसी कारण मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग एक साथ एजेंसियों पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और दबावपूर्ण हो गई।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति से घरों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन पिछले दो दिनों की कमी को पूरा करने में समय लगेगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपलब्ध सिलिंडर का पारदर्शी तरीके से वितरण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।
12 हजार से अधिक बुकिंग अब भी लंबित
बीपीएल के सेल्स मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11:54 बजे तक करीब 12,400 गैस सिलिंडर की बुकिंग लंबित थी। आपूर्ति बाधित होने के कारण बैकलॉग तेजी से बढ़ा है, जिसे सामान्य होने में समय लगेगा।
मंगलवार को कंपनीवार आपूर्ति
मंगलवार को तीनों गैस कंपनियों की ओर से कुल 12,385 सिलिंडर की आपूर्ति की गई। इसमें आईओसीएल के 7,837, बीपीसीएल के 2,736 और एचपीसीएल के 2,136 सिलिंडर शामिल रहे।
Trending Videos