सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   If there is no exemption from TET, teachers will march to Delhi

Ayodhya News: टीईटी से छूट न मिली तो दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
If there is no exemption from TET, teachers will march to Delhi
विज्ञापन
भेलसर। ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यसमिति व संघर्ष समिति के सदस्यों की बुधवार को बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को छलने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। चेतावनी दी कि टीईटी से छूट न मिली तो सभी शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। कहा कि सांसद बाहर शिक्षकों को आश्वस्त कर रहे हैं। वहीं सदन के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं राज्यमंत्री जयंत चौधरी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्य किए जाने की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की लचर पैरवी के चलते शिक्षकों को आज यह दिन देखना पड़ रहा है। बैठक में जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने सौतेले व्यवहार की निंदा की एवं आंदोलन के लिए शिक्षकों से कमर कसने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश पांडेय एवं संचालन ब्लॉक संयुक्त मंत्री रामकृष्ण गुप्ता ने की।बैठक में सतेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद गयास, अली मुर्तजाख्ह रिशंकर पांडेय, रामकृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed