{"_id":"6996bbefde7383b64f07573d","slug":"video-ayathhaya-ma-saugdhaka-para-gadadha-sa-aavagamana-parabhavata-ghayal-ha-raha-rahagara-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सड़क पर गड्ढे से आवागमन प्रभावित, घायल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सड़क पर गड्ढे से आवागमन प्रभावित, घायल हो रहे राहगीर
अयोध्या में शहर के पुष्पराज चौराहे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खोदे गए गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह एक दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में फंसकर घायल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले सड़क खोदकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए।
गड्ढे के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है और मुख्य रास्ता लगभग बंद होने से लोगों को सिविल लाइन जाने के लिए लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने जल्द गड्ढा भरवाकर सड़क दुरुस्त कराने तथा सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।