{"_id":"69e1122b0cd563642504e4a0","slug":"kab-giants-spartans-and-elite-star-enter-quarterfinals-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-147381-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: केएबी जाएन्टस, स्पार्टन व इलीट स्टार क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: केएबी जाएन्टस, स्पार्टन व इलीट स्टार क्वार्टर फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
रिकाबगंज स्थित मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अति
विज्ञापन
अयोध्या। रिकाबगंज स्थित मैदान पर स्व. अनित सिंह मेमोरियल सीबीपीएल क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में केएबी जाएन्टस, स्पार्टन और इलीट स्टार की टीमों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
मुख्य अतिथि प्रतीक मनूचा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहला मुकाबला केएबी जाएन्टस और इलीट स्टार के बीच खेला गया। इलीट स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 61 रन बनाए। इसमें कैफ ने 26 और प्रतीक ने 14 रनों का योगदान दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएबी जाएन्टस की टीम संघर्षपूर्ण खेल के बाद 5 रन से हार गई। दूसरा मैच डामिनेटर और अयोध्या क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। अयोध्या क्रिकेट एकेडमी ने 9 ओवर में 43 रन बनाए, जिसमें अमित ने 16 और शार्दुल ने 14 रन जोड़े। जवाब में डामिनेटर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश किया।
तीसरे मुकाबले में स्पार्टन और फ्रीडम क्लब आमने-सामने रहे। स्पार्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 87 रन बनाए। इसमें पीयूष ने 24 और राहुल रमानी ने 22 रनों की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम क्लब की टीम 68 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सैफ ने 22 और आमिर ने 12 रन बनाए। स्पार्टन ने 19 रन से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सैयद सुबहानी ने बताया कि लीग में रोमांचक मुकाबले जारी हैं। दर्शकों को हर मैच में बेहतरीन खेल देखने को मिल रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X