फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lekhpals occupied with electoral roll revision; cases remain pending at 'Samadhan Diwas'

Ayodhya News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे लेखपाल, समाधान दिवस में लटके मामले

Sat, 24 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals occupied with electoral roll revision; cases remain pending at 'Samadhan Diwas'
16- बीकापुर में थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते प्रभारी निरीक्षक- संवाद
अयोध्या। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने का असर शनिवार को जिले के थाना समाधान दिवस पर भी दिखाई दिया। कई थानों में लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में बाधा आई। जमीन संबंधी विवादों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूस होना पड़ा। मिल्कीपुर सर्किल के तीन थानों में 41 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर केवल दो का ही निस्तारण हो सका। वहीं, रौनाही में भी राजस्व संबंधी 12 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर किसी का समाधान नहीं हो सका। बीकापुर में 26 शिकायतों में से पांच का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन


इनसेट

41 शिकायतों में दो का निस्तारण

मिल्कीपुर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में लेखपालों की ड्यूटी लगाए जाने से शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस प्रभावित रहा। इनायतनगर, कुमारगंज और खंडासा थानों में कुल 41 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर केवल दो का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


इनायतनगर थाने में सुबह 10:15 बजे एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा और सीओ पीयूष पाल ने प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के साथ शिकायतें सुनीं। कुछ देर बाद एसडीएम मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करने चले गए, जबकि सीओ कुमारगंज थाने में सुनवाई के लिए रवाना हो गए। इनायतनगर थाने में कुल 28 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 बार शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान

बीकापुर/जाना बाजार। थाना समाधान दिवस में राजस्व अधिकारियों की अनुपस्थिति से शिकायतों के त्वरित निस्तारण में दिक्कत आई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि 21 प्रार्थना पत्र जांच के लिए संबंधित पुलिस और राजस्व कर्मियों को सौंपे गए।

दोहरी पातूपुर निवासी बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा शनिवार को एक बार फिर जमीन संबंधी विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह करीब 40 बार तहसील दिवस और 20 बार थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

वहीं, हैदरगंज थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। यहां कुल 11 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें छह मामले राजस्व विभाग और पांच पुलिस विभाग से संबंधित थे। हालांकि, राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।



12 शिकायतें आईं, एक का भी निस्तारण नहीं

सोहावल। रौनाही थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम आदित्य विक्रम अग्रवाल और थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आईं। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed