{"_id":"69aeb161a4984010a30f47a4","slug":"man-duped-of-3-4-million-rupees-by-claiming-someone-else-land-as-his-own-in-ayodhya-report-filed-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दूसरे की जमीन अपनी बताई, फिर बेचने के नाम पर 34 लाख ठग लिए; तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दूसरे की जमीन अपनी बताई, फिर बेचने के नाम पर 34 लाख ठग लिए; तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में दूसरे की जमीन अपनी बताकर उसे बेचने के नाम पर 34 लाख की ठगी की गई। फर्जी आधार कार्ड के सहारे जमीन का एग्रीमेंट भी कर लिया था। एसएसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अयोध्या में दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 34 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कंधारी बाजार निवासी पिता-पुत्र व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos
एफआईआर में शहर के नियावां निवासी मो. जुनैद ने बताया कि कंधारी बाजार निवासी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, उनका बेटा प्रतीक श्रीवास्तव और उनके भाई क्षितिज प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी जमीन बेचने की बात की थी। सभी कागज वैध होने का दावा करके 34 लाख रुपये में सौदा किया था। उन्होंने 20.70 लाख रुपये उनके बैंक खाते में और शेष धनराशि नकद देकर एग्रीमेंट कराया था। स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने जमीन का कब्जा दिलाने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जिस जमीन का उन्होंने सौदा किया है, वह उनकी नहीं है। एग्रीमेंट में आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड लगाकर उनसे ठगी की है। 18 जुलाई, 2025 को उन्होंने रिकाबगंज पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र दिया था। वहां आरोपियों ने 2.95 लाख रुपये दिए और 10 लाख रुपये का चेक दिया, जो कि 90 दिन में तीन बार बाउंस हो गया।
एक दिसंबर को विपक्षी प्रतीक श्रीवास्तव उनकी दुकान पर आकर धमकाने लगा। 12 दिसंबर को रिकाबगंज चौकी पर सुलह-समझौता हुई, लेकिन आरोपियों ने धनराशि वापस नहीं की। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
