{"_id":"69aec28cff2ec217e60cd5a2","slug":"video-ayathhaya-ma-bsaka-shakashha-rajayamatara-sathapa-saha-na-rajaya-sataraya-bsaka-karaugdha-paratayagata-ka-kaya-uthaghatana-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
अयोध्या में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्वामी अविमुकतेश्वरानंद की यात्रा को लेकर कहा कि यह धर्म से जुड़ा विषय है, इसलिए वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम इन सभी चीजों का सम्मान करते है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर बोलते हुए मंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर कहा कि जब भी दुनिया में इस तरह का युद्ध होता है तो उसका असर केवल एक देश तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई देशों और पूरी दुनिया पर पड़ता है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि यह तनावपूर्ण स्थिति जल्द से जल्द समाप्त हो।उन्होंने यह भी कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और लोगों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। प्रधानमंत्री देश और आम जनता के हित में जो भी जरूरी निर्णय होंगे, वे जरूर लेंगे और देश को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने का प्रयास करेंगे।खेल प्रतियोगिता को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।