{"_id":"69b2f4686045e916f2025adf","slug":"mandals-team-left-for-sub-junior-hockey-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-144868-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सब जूनियर हॉकी के लिए रवाना हुई मंडल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सब जूनियर हॉकी के लिए रवाना हुई मंडल की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या मंडल की टीम बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
अयोध्या मंडल की टीम में अयोध्या, अमेठी, सुलतानपुर, बाराबंकी और अंबेडकरनगर जनपदों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया था।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और उनसे अनुशासन व खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की गई है।
टीम के साथ अयोध्या के शिवम को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की अन्य प्रतियोगिताओं में भी अवसर मिल सकता है।
Trending Videos